दूसरों को सत्‍ता में बर्दाश्‍त नहीं कर सकती कांग्रेस: उमा भारती

Uma Bharti
देहरादून। उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी की कमान संभालने वाली उमा भारती आज उत्‍तराखंड पहुंचीं। जहां 30 जनवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। देहरादून में एक प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए उमा भारती ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधा। उमा भारती ने केंद्र सरकार पर राज्‍य सरकारों संग भेदभाव करने का आरोप लगाया।

मध्‍य प्रदेश की इस पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस किसी दूसरी पार्टी की सरकार को बर्दाश्‍त ही नहीं कर सकती है। जब राज्‍य में दूसरी पार्टियों की सरकार होती है तो कांग्रेस केंद्र में रहते हुए उनके साथ भेद-भाव करती है। उन्‍होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की इन्‍हीं नीतियों की वजह से देश के कई राज्‍यों का विकास नहीं हो पाया है।

उमा भारती ने उत्‍तर प्रदेश के साथ ही अब उत्‍तराखंड की भी कमान संभाल ली है। उत्‍तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है जबकि उत्‍तर प्रदेश में वह अपनी वापसी की पुरजोर कोशिश कर रही है। उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को कमान मिलने से कांग्रेस का खेल बिगड़ रहा है। इस समय उमा भारती के निशाने पर राहुल गांधी और उमा कांग्रेस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+