सालेह से मुक्‍त हुआ यमन, इलाज कराने जाएंगे अमेरिका

America
वाशिगटन। यमन के राष्‍ट्रपति अब्‍दुल्‍ला सालेह ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। लगभग 30 साल तक यमन पर शासन करने वाले सालेह के खिलाफ यमन में पिछले कई महीनों से बगावत चल रही थी। वहां की जनता उनको राष्‍ट्रपति के पद से हटाने के लिए संघर्ष कर रही थी। जिसके बाद दबाव के चलते सालेह को उनके पद से इस्‍तीफा देना पड़ा।

अपने पद से इस्‍तीफा देने से पहले राष्‍ट्रपति अब्‍दुल्‍ला सालेह ने यह शर्त रखी थी कि उनके या उनके परिवार के किसी भी सदस्‍य के खिलाफ किसी तरह का कोई भी मुकदमा न दर्ज किया जाए। सालेह के इस प्रस्‍ताव को वहां की संसद ने मंजूरी दे दी। जिसके बाद उनके खिलाफ यमन में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा।

उधन अमेरिका ने अब्दुल्ला सालेह को वीजा देने के लिए अनुमति प्रदान कर दी ताकि वह इलाज के लिए यहां आ सकें। इस यात्रा का एकमात्र उद्देश्य इलाज है और उम्मीद है कि वे यहां उतने दिन ही रूकेंगे जितने दिन उनका यहां इलाज चलेगा।

इससे पहले सालेह ने कहा था कि वह इलाज के लिए देश से बाहर जा रहे हैं। इसके बाद ही अमेरिका का यह बयान आया है। सालेह ने कहा कि वह जनरल पीपल्स कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में यमन लौटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+