यूपी में 'कसाब गठबंधन' को सजा देगी जनता: भाजपा

उन्होंने कहा, कसाब ने जन धन को डाकुओं की तरह लूटा है और उत्तर प्रदेश के हितो पर उग्रवादियों की तरह हमला किया है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता उसे कड़ी सजा देने वाली है। नकवी ने महालेखा परीक्षक (कैग) की विशेष लेखा जांच में प्रदेश में बीते साढे छह साल में एनआरएचएम में 5000 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता पाये जाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस दौरान प्रदेश में सपा और बसपा की सरकारें रहीं जो केन्द्र में कांग्रेसनीत संप्रग सरकार को समर्थन देती रही हैं।
यह आरोप लगाते हुए कि तीनो दलो ने भ्रष्टाचार में एक दूसरे को संरक्षण दिया है, नकवी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर सभी घोटालो की जांच करायी जायेगी और दोषियों की संपत्तियां जब्त करके उसे जनहित में व्यय किया जायेगा। मालूम हो कि वर्तमान में यूपी की राजनीति में सरगर्मी आ गई है। विधानसभा चुनावों को तारिखों को ऐलान होते ही सभी राजनीतिक दल हमलावर हो गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications