मेनका गांधी ने वन मंत्री को हटाने की मांग की

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जानवरों के अधिकारों को लेकर कार्य करने वाली मेनका गांधी ने राज्य सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए वन मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से निकाले जाने की मांग की है। मेनका गांधी ने टेलीफोन पर भाषा से कहा कि वे इस मामले को भाजपा आलाकमान के सामने भी उठायेंगी।
मेनका गांधी का मानना है कि राज्य सरकार द्वारा यह फैसला किसानों के हित में नहीं लिया गया है बल्कि इस फैसले का फायदा वे निजी फारेस्ट लाज आपरेटर उठायेंगे जिनके ग्राहक मिडिल ईस्ट तथा अन्य देशों में फैले हुए हैं। उन्होंने कहा कि वन मंत्री द्वारा इन्हीं टूर आपरेटरों के दबाव में यह फैसला किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications