कश्मीर घाटी में भयंकर ठंड का प्रकोप जारी

आंकड़ों के मुताबिक कारगिल शहर का तामपान शून्य से 17.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो कल के तापमान से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कश्मीर घाटी में गुलमर्ग में सबसे अधिक ठंड रही और यहां का तापमान शून्य से 14.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि पहलगाम में शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कुपवाड़ा में थोड़ी बर्फबारी भी हुयी। इसके अलावा काजीगुंद का तापमान शूनरू से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग का तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर में खराब मौसम के कारण सैकड़ों लोगों के फंसे होने के मद्देनजर वायुसेना ने आज अभियान चलाकर राज्य में फंसे 250 सैन्य कर्मियों सहित 1100 लोगों को उनके गंतव्य तक पर पहुंचाया। रक्षा प्रवक्ता एस एन अचार्य ने कहा, ढाई सौ सेना जवानों सहित 1100 लोगों को जम्मू और श्रीनगर के बीच पहुंचाया गया। दोनों स्थान भारी हिमपात के चलते सात जनवरी से एक दूसरे से कटे हुए थे। वायु अभियान की निगरानी करने वाले जम्मू वायु सेना स्टेशन के एयर अफिसर कमांडिंग एयर कोमोडोर नितिन साठे ने संवाददाताओं से कहा कि आईएल 76 और एएन 32 विमानों को सेवा कार्य में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि वायु अभियान नौ जनवरी और 13 जनवरी को रेसई और रामबन इलाके में चलाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications