जम्मू कश्मीर में वायु सेना ने 550 लोगो को बचाया

सामून श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमानों से लोगों को निकालनें के अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वायु अभियान की निगरानी करने वाले जम्मू वायु सेना स्टेशन के एयर अफिसर कमांडिंग एयर कोमोडोर नितिन साठे ने संवाददाताओं से कहा कि आईएल 76 और एएन 32 विमानों को सेवा कार्य में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि वायु अभियान नौ जनवरी और 13 जनवरी को रेसई और रामबन इलाके में चलाया गया था।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से पिछले 16 दिन से फंसे यात्रियों के लिए वायुसेना किसी फरिश्ते की तरह पहुंची। शनिवार को वायु सेना ने जम्मू में फंसे 550 यात्रियों को श्रीनगर पहुंचाया।आइएल-76 विमान ने चंडीगढ़ से सुबह 6.45 बजे ऑपरेशन शुरू किया। जम्मू से सुबह साढ़े आठ बजे अभियान चलाया गया।












Click it and Unblock the Notifications