यूपी के प्रथम चरण में 57 नामांकन पत्र रद्द
इनमें से जांच के दौरान 57 नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद 960 प्रत्याशी मैदान में बचे है। प्रमुख लोगो में फैजाबाद जिले की बीकापुर सीट से सपा प्रत्याशी ईदू सेन और बसपा के प्रत्याशी सादिया खातून का पर्चा निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह रूदौली से बसपा प्रत्याशी जमुना और महादेवा से भाजपा प्रत्याशी रमेश चक्रवर्ती का पर्चा भी निरस्त कर दिया गया है।
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा। दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज 219 नामांकन दाखिल किये गये, जिसके बाद कुल नामांकन पत्रों की संख्या 505 पहुंच गयी है। प्रमुख उम्मीदवारो में भाजपा के मौजूदा विधायक गोरखपुर शहर से प्रत्याशी राधा मोहन अग्रवाल मायावती सरकार में कैबिना मंत्री और पडरौना से बसपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या और बांसडीह से कांग्रेस प्रत्याशी बच्चा पाठक शामिल है। दूसरे चरण के लिए मतदान 11 फरवरी हो गया।













Click it and Unblock the Notifications