भ्रष्टाचार के खिलाफ अपील करने उत्तराखंड पहुंची टीम अन्ना
रुढ़की/देहरादून। लोकपाल बिल पर केंद्र सरकार की ओर से जबर्दस्त पटखनी खाने वाली टीम अन्ना अपने चुनावी अभियान पर निकल चुकी है। टीम के प्रमुख सदस्यों किरण बेदी, मनीष सिशोधिया और अरविंद केजरीवाल का पहला पड़ाव उत्तराखंड है। शनिवार की सुबह ये तीनों रुढ़की पहुंचे, जहां उनहोंने आईआईटी से अपने अभियान की शुरूआत की है। इसके बाद ये तीनों देहरादून जाएंगे।
लोकपाल बिल नहीं पास होने के बाद अन्ना हजारे ने कहा था कि वो और उनकी टीम चुनाव के दौरान पांचों राज्यों में जाकर कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील करेंगे। हालांकि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। बल्कि उत्तराखंड की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा इनकी इस यात्रा से थोड़ी चिंतित है। वो इसलिए क्योंकि इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के विरोधी दलों के कुछ कार्यकर्ता टीम अन्ना के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं के साथ हो लिए हैं, जो भाजपा को वोट नहीं देने की अपील कर सकते हैं।
हालांकि अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो अपनी किसी भी प्रेसवार्ता या जनसभा में किसी भी पार्टी का नाम नहीं लेंगे। उनकी अपील सिर्फ भ्रष्ट नेताओं को वोट नहीं देने की है, वो चाहे किसी भी पार्टी का हो।













Click it and Unblock the Notifications