बिजली का वादा कर रहे बादल के मंच से बिजली गुल
'अगर
आप हमारी सरकार फिर से लेकर आएंगे तो आपको एक मिनट भी बिजली की कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा'। हमारे नेताजी ये वादे एक रैली के दौरान जनता से कर रहे थे। उनके ठीक इन वादों के दौरान उनके मंच से बिजली गुल हो गई। जिस वजह से चारों ओर अंधेरा छा गया जिस वजह से नेताजी को अपना मंच छोड़ वहां से जाना पड़ा। id="toptextpromo">ये
नेताजी कोई और नहीं बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल थे जो चुनावों के मद्देनजर एक रैली को संबोधित कर रहे थे। जिस समय उन्होंने जनता से बिजली को लेकर बड़े-बड़े वादे करने शुरू किए उसी समय बिजली ने अपनी बेरुखी दिखा थी और मुख्यमंत्री के सामने बड़ी हास्यापद स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने टॉर्च की मदद से उन्हें वहां से बाहर निकाला। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अब
ऐसे में यह बात सामने आती है कि अगर बिजली प्रदेश के मुख्यमंत्री के मंच पर नहीं रुक रही है तो फिर यह जनता के घरों में कैसे रुकेगी। यह तो महज एक उदाहरण था कि चुनावों के मौके पर कैसे नेताजी वोट मांगने के लिए झूठे वादे कर जाते हैं।











Click it and Unblock the Notifications