शार्ट्स..स्कर्ट..पैंट के बाद साड़ी भी हुई ग्लोबल

शार्ट्स..स्कर्ट..पैंट के बाद साडी भी हुई ग्लोबल हो चली है। लंदन कॉलेज ऑफ फैशन की छात्रा रह चुकी दिल्ली की सान्या धीर युवतियों और आधुनिक महिलाओं को ध्यान में रखते हुए कस्टम साडि़यों का एक कलेक्शन लांच करने वाली हैं। धीर इसके लिए गोजवानी नाम से ई-कामर्स साइट भी लांच करने वाली हैं।
धीर कहती हैं, हम साड़ी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना चाह रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह प्रमुख भारतीय पहनावा अंतरराष्टीय स्तर पर पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि साड़ी स्कर्ट, टाउजर और शार्ट्स की तरह प्रचलित हो रहा है। इसे वापस लाने की कोशिश हो रही है।
धीर ने कहा, उद्योग कुछ नया चाहता हैं और हमारा मानना है कि इस पुराने पहनावे में आधुनिकता का तड़का लगाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications