चिदंबरम ने राजा संग 2जी घोटाले के दाम तय किए: सुब्रमण्यम स्वामी
दिल्ली।
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले को लेकर जनता दल के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी की दलीलें पूरी हो गई हैं। शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में अपनी दलील देते हुए स्वामी ने 2जी घोटाले में पी चिदंबरम को ए राजा संग सहआरोपी बनाने की मांग की। अब इस मामले पर 4 फरवरी को फैसला आना है कि 2जी घोटाले में चिदंबरम सहआरोपी है या नहीं। id="toptextpromo">अपनी
दलीलों के दौरान स्वामी ने कहा कि चिदंबरम बड़े उस्ताद हैं और ए राजा छोटे उस्ताद हैं। ए राजा और पी चिदंबरम ने मिलकर 2जी स्पेक्ट्रम के दाम तय किए हैं। इस दौरान स्वामी ने 2जी घोटाले में ए राजा और पी चिदंबरम की मुलाकात के साथ कंपनियों को गलत तरीके से स्पेक्ट्रम आवंटित करने के दस्तावेज भी कोर्ट में पेश किए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>2जी
स्पेक्ट्रम घोटाले पर आने वाले दिन यूपीए सरकार के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं। अभी तक यूपीए सरकार 2जी घोटाले में पूरी तरह से पी चिदंबरम के साथ खड़ी है। ऐसे में अगर पी चिदंबरम को घोटाले में सहआरोपी बनाया जाता है तो सोनिया गांधी सहित प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर चिदंबरम को मंत्रिमंडल से बाहर निकालने का दबाव बढ़ जाएगा।











Click it and Unblock the Notifications