यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे नरेंद्र मोदी

पार्टी बसपा सरकार के कुशासन को प्रचारित करेगी और इस काम को सुशासन वैन के जरिये वेब प्रसारण किया जायेगा। पार्टी के प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पार्टी 20 जनवरी से अपना आक्रामक चुनाव प्रचार शुरू करेगी। हालांकि यूपी में चुनाव प्रचार की कमान मुख्य उमा भारती के हाथों में है, लेकिन कुशवाहा के मुद्दे सवालों के घेरे में घिरी बीजेपी को नरेंद्र मोदी से काफी उम्मीदें हैं।
नरेंद्र मोदी के अलावा लाल कृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, शिवराज सिंह चौहान, मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज हुसैन और सुशील कुमार मोदी भी यूपी में प्रचार करेंगे। भाजपा मान रही है कि अगर मोदी का यूपी चुनाव प्रचार में उताया जाएगा तो वोटर का आर्कषण भाजपा के तरफ बढ़ेगा। कुशवाहा द्वारा कुछ धुमिल हुई छवी में कुछ सुधार जरूर होगा।












Click it and Unblock the Notifications