राहुल से रिश्ता बनाने से उमा या भाजपा को मदद नहीं मिलेगी: कांग्रेस
अल्वी ने कहा कि कांग्रेस को भारती के साथ पूरी हमदर्दी है क्योंकि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उनकी उम्मीदवारी यह दिखाती है कि भाजपा के पास इस चुनाव के लिए उम्मीदवार और राज्य के लिए कोई नेतृत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य में अप्रासंगिक हो चुके हैं। सोनिया गांधी के विदेशी मूल पर उमा के बयान पर अल्वी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष न सिर्फ सत्तारुढ़ पार्टी की प्रमुख हैं, बल्कि देश की भी नेता हैं।
उन्होंने कहा, भारती अपने राज्य से निर्वासित हो चुकी हैं और उत्तर प्रदेश की नेता बनना चाहती हैं। गौरतलब है कि उमा ने कहा था कि इटली से आई सोनिया गांधी को भारत में स्वीकार किया गया और अगर इटली से आईं सोनिया को स्वीकार किया जा सकता है, तो वह तो सिर्फ मध्यप्रदेश से आई हैं। उन्होंने कहा था कि राहुल को अपनी मां की पृष्ठभूमि को ध्यान में रख कर अपनी बुआ पर टिप्पणी करनी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications