काले धन को वापस लाने के लिए माफी योजना!

उद्योग मंडल फिक्की ने सुझाव दिया है कि विदेशें में जमा काले धन को वापस लाने के लिए माफी योजना शुरू की जानी चाहिए। फिक्की के नए अध्यक्ष आर वी कनोरिया ने आज कहा कि माफी योजना के तहत संरक्षण और गोपनीयता जरूरी है। कनोरिया ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अंत में काला धन देश में वापस आना ही है।
कोई भी इसे वापस लाता है, तो उसे इसे संरक्षण और गोपनीयता के साथ करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि यह धन उचित जुर्माने के साथ आता है और इसे विकास में लगाया जाता है, तो यह देश के लिए अच्छा होगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कालेधन के मुद्दे पर सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि सरकार जल्द से जल्द नामों की घोषणा करें।












Click it and Unblock the Notifications