राहुल गांधी की रैली में बाबा रामदेव के समर्थकों का हंगामा

Rahul Gandhi
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस की वापसी के लिए कमर कस चुके राहुल गांधी को आज बाबा रामदेव के समर्थकों के गुस्‍से का सामना करना पड़ा। बुंदेलखंड के अपने दौरे के दौरान बांदा के बबेरू में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी की सभा में बाबा रामदेव के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की वजह से राहुल गांधी वहां से भाषण दिए बिना ही निकल गए।

बाबा रामदेव के समर्थक अपने हाथों में पोस्‍टर और बैनर लेकर पहुंचे थे। जिन पर लिखा था कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ सख्‍त कानून बनाओ। इस जनसभा में बाबा रामदेव के समर्थक इतने ज्‍यादा उग्र थे कि वे राहुल गांधी की जनसभा में लगे सुरक्षाकर्मियों से भी भिड़ गए। जिस वजह से सुरक्षा के मद्देनजर राहुल गांधी को अपनी जनसभा बीच में ही छोड़नी पड़ी।

पिछले कई साल से उत्‍तर प्रदेश में खाक छानने वाले राहुल गांधी की मुश्किलें अहम समय में बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। एक तो उमा भारती ने भी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिससे कांग्रेस का उत्‍तर प्रदेश में समीकरण बिगड़ गया है। बाबा रामदेव के समर्थकों के इतनी तादाद में पहुंचने से साफ है कि लोगों में बाबा रामदेव पर किए गए लाठीचार्ज का गुस्‍सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+