आजम खान ने अमर सिंह को कहा 'दलाल'
संत कबीर नगर। चुनावी बिगुल बजते ही नेताओं का एक-दूसरे पर वार चालू हो गया है। सपा नेता आजम खान और लोकमंच के अध्यक्ष अमर सिंह के बीच की खाई के बारे में तो सभी को पता है।
लेकिन चुनावी जनसभा को संबोधित करते -करते शायद हमारे नेता अपनी सारी मर्यादा भूल जाते हैं जिसकी बानगी दिखी संतकबीर नगर में। जहां सपा नेता आजम खान जोश में इस कदर बढ़ गये उन्हें यह भी याद नहीं रहा कि वो किस शब्द का प्रयोग किस लिए कर रहे हैं?
आजम खान ने अमर सिंह को सियासत का दलाल तक कह डाला। आजम खान ने अमर सिंह बीमार है, उनकी हालत ठीक नहीं है वो जब तक सपा में रहे केवल उन्होंने जोड़-तोड़ की राजनीति की है।
आजम ने कहा कि बटला हाऊस एनकाउंटर मामले में अमर सिंह ने जब पीड़ितों को राहत चेक दिया तो ऐसे में पीड़ितों ने उस दलाल का चेक वापस लौटा दिया था।













Click it and Unblock the Notifications