गिरफ्तारी के खौफ से मुल्क नहीं लौट रहे मुशर्रफ!

Pervez Musharraf
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ जो कि इन दिनों लंदन में रह रहे हैं के बारे में खबर आ रही है कि वो फिलहाल अपने वतन पाकिस्तान नहीं लौटेंगे। कहा जा रहा है कि परवेज मुशर्रफ ने यह फैसला अपनी गिरफ्तारी के डर से लिया है। उन्हें इस बात का खौफ सता रहा है कि अगर वह वतन वापस लौटते हैं तो उनकी गिरफ्तारी संभव है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों परवेज मुशर्रफ ने खुद ही ऐलान किया था कि वो जनवरी के अंत में पाकिस्तान लौटेंगे चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े। उन्हीं मुशर्रफ के तीखे तेवर अब ठंडे पड़ते नजर आ रहे हैं।

मालूम हो मुशर्रफ ने यह भी कहा था कि वो हर हालत में सेना का साथ देगें। गौरतलब है कि पाकिस्तान मूल्क के कुछ नेताओं ने सरकार से मांग की थी कि परवेज मुशर्रफ अगर पाकिस्तान वापस आते हैं तो उन्हें कानून तोड़ने और अनादर करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया जाये जिस को पाकिस्तानी गृह मंत्री रहमान मलिक ने हरी झंडी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+