यूपी चुनाव के लिए जदयू ने जारी किया तीसरी सूची

पार्टी ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी द्वारा आज जारी की गई सूची में राज्य में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए हुई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलने के कारण जदयू अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतर रही है।
उत्तर प्रदेश के अलावा पार्टी उत्तराखंड में 20, मणिपुर में आठ और पंजाब में एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। इस समय ऐसा लग रहा है कि भारत में आम चुनाव होने वाले है। हर तरफ राजनीतिक गहमा-गहमी देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश ऐसा प्रदेश है जिसकी केंद्र में सरकार बनाने में कुछ ज्यादा ही भूमिका रहती है। इसीलिए सारी पार्टीया पूरे दम खम से चुनाव में उतर गयी है।












Click it and Unblock the Notifications