कांग्रेस, भाजपा ने जारी की कुछ औऱ प्रत्याशियों की सूची
इसके साथ ही अब करीब आधा दर्जन सीटों पर उम्मीदवार के नामों का ऐलान होना बाकी है। इस संक्षिप्त सूची में भी कांग्रेस ने ओबीसी, मुसलिम और दलित फार्मूले पर टिकट बांटे हैं। सूची में 11 मुसलिम, चार दलित और आधा दर्जन ओबीसी उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।
सहारनपुर की विधानसभा सीटों पर सपा से कांग्रेस में शामिल हुए राशिद मसूद की जमकर चली है। पार्टी सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि कुछ और उम्मीदवार बदले जा सकते हैं। पार्टी के शीर्ष रणनीतिकार 80 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा ठोक रहे हैं। रणनीतिकारों का कहना है कि कांग्रेस अपने दम पर 80 सीटें हासिल करेगी और रालोद के साथ पार्टी के गठबंधन को 100 से ज्यादा सीटें मिलेगी।
भाजपा ने सात उम्मीदवारों में बरहापुर से डा. इंद्रदेव सिंह, मुरादनगर से बृजपाल तेवतिया, मोदीनगर से सतेंद्र त्यागी, सेवाटा से नवल टंडन, मोहनलालगंज से पूर्णिमा वर्मा, जहानाबाद से मनोज शुक्ल और अयाह शाह से हीरालाल निषाद।













Click it and Unblock the Notifications