सपा के पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस में रहने के दौरान ब्लाक प्रमुख चुने जाने का जिक्र करते हुए सिंह ने कांग्रेस में आने को घर वापसी बताया और कहा कि समाजवादी पार्टी में अच्छे लोगों के लिए जगह नहीं हैं, इसीलिए वे पुन: कांग्रेस में शामिल हो रहे है। समाजवादी पार्टी के टिकट से वंचित कर दिये गये सिंह ने कहा कि वे प्रियंका गांधी के निर्देश पर अमेठी और रायबरेली की सभी दस विधानसभा सीटो पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।
मालूम हो कि यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर कई नेताओं ने पार्टी बदल ली है। कुछ नेताओं को पार्टी से बर्खास्त करने के बाद दूसरी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तो कुछ पार्टी में चल रहे आपसी खटपट के चलते।












Click it and Unblock the Notifications