मणिपुर में उग्रवादियो के हमले से दो जवानों की मौत
इंफाल।
म्यामां की सीमा से लगे मणिपुर के चूड़ाचंदपुर जिले के एक सीमावर्ती गांव में उग्रवादियों द्वारा घात लगा कर किये गये हमले में असम राइफल के दो जवान मारे गये हैं। मणिपुर में दो जवानों की हत्या आधिकारियों ने आज बताया कि सीमावर्ती गांव जोउखोनुआम में सीमा के निकट 46 नंबर खंभे के पास 39 बटालियन के जवान कल जब गश्त लगा रहे थे उसी समय उग्रवादियों ने उन पर हमला किया। id="toptextpromo">हमले
के बाद शुरू मुठभेड़ में दो जवानों की मौत हो गयी। मणिपुर में 28 जनवरी को होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में व्यवधान डालने के उद्देश्य से घुसपैठ करने का प्रयास करने वाले उग्रवादियों को अद्र्धसैनिक बल ने खदेड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि मणिपुर के भारत-म्यामां सीमावर्ती इलाकों में उग्रवादियों के प्रवेश को रोकने के लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मणिपुर
में विधानसभा चुनाव का एलान होने के बाद से ही उग्रवादियों ने चुनाव का बहिष्कार करना शुरू कर दिया था। उन्होनें कहा था कि इस चुनाव से आम जनता का कोई वास्ता नहीं है। उन्होनें यह था कि उनका एकमात्र लक्ष्य है मणिपुर को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कराना। उन्होंने धमकी दी थी कि जो भी चुनाव अभियान में शामिल होगा जाना से हाथ धोना पड़ेगा।











Click it and Unblock the Notifications