पंजाब में जब्त किया गया रूपयों के साथ सोना-चांदी

Punjab Map
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को धन बल के साथ-साथ सोने व चांदी से भी प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। चुनाव आयोग ने अभी तक अवैध रूप से इस्तेमाल करने के लिए ले जाया जा रहा करीब 23 करोड़ रुपया तो बरामद किया ही है, साथ ही 200 ग्राम सोना और 53 किलो से अधिक चांदी भी बरामद की। धनराशि और सोना-चांदी आयकर विभाग के पास जमा करा दिया गया है।

चुनाव खर्चा निगरान टीम को अभी तक 23 करोड़ 7 लाख 40 हजार 975 रुपये कैश मिला है, जो अवैध है और इस धनराशि का चुनाव में इस्तेमाल किया जाने वाला था। आयोग ने अवैध शराब की भारी खेप भी अपने कब्जे में ली है। इस बाबत पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी ऊषा आर शर्मा ने माना कि इस बार आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती अवैध धनराशि और नशीली वस्तुओं पर अंकुश लगाने की है।

चुनाव आयोग ने अभी तक 2164 किलोग्राम चूरा पोस्त और 37 लाख 97 हजार 162 मिलीलीटर शराब बरामद की है। देशी व अंग्रेजी शराब की 92 हजार 742 बोतल जब्त की गई है। चुनाव आयोग की सक्रियता के चलते अभी तक 8 किलो 580 ग्राम अफीम पकड़ी जा चुकी है। छह किलो 340 ग्राम हीरोइन, एक किलो 592 ग्राम स्मैक, 12013 ग्राम ड्रग, 92 हजार 486 नशीले कैपसूल, 1 लाख 57 हजार 241 नशीली गोलियां और 373 बोतल सीरप की जब्त की गई है।

आयोग के पास चुनाव से संबंधित 1650 शिकायतें आई हैं, जिनमें 730 का निपटारा किया जा चुका है। हथियारों के एक लाख 30 हजार 38 लाइसेंस जमा करवाए जा चुके हैं। 4448 व्यक्तियों पर सीआरपीसी की धारा 107 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 8103 व्यक्तियों पर जमानती वारंट लगाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+