टिक्कू, काका, बन्नी, बिट्टू सभी हैं मैदान में

In Punjab Assembly Polls, The candidate are using their nick name when they reach in the public.
पटियाला। पंजाब के विधानसभा चुनाव में ताल ठोंक रहे ज्यादातर राजनीतिज्ञ अपने परिजनों के साथ-साथ सार्वजनिक जीवन में भी घरेलू नामों से जाने जा रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्राी अमरिंदर सिंह के पुत्र रनिंदर सिंह राजनीतिक गलियारे से लेकर खेल जगत में अपने साथियों के बीच टिक्कू के नाम से लोकप्रिय हैं।

पटियाला शाही परिवार के 13वें वंशज रनिंदर को उनके पूर्ववर्ती शाही दर्जे और पिता के प्रभाव के चलते कांग्रेस नेता सम्मान के साथ टिक्कू जी कहते हैं। रनिंदर समाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। पंजाब में 30 जनवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को कांग्रेस सदस्य महाराजा साब कहते हैं और संवाददाता उन्हें कैप्टन साहिब कहते हैं।

अमरिंदर सिंह की और पटियाला से लोकसभा सदस्य परनीत कौर को महारानी साब कहा जाता है। पंजाब में वैसे राजनीतिज्ञों के बेटों को आम तौर पर काका जी नाम दिया गया है।

मोहाली से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरसुखमिंदर सिंह बादल को आम बोलचाल में बब्बी बादल और दिवंगत कंवलजीत सिंह के पुत्र को बन्नी कहा जाता है। शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब कांग्रेस के विज्ञापनों में काका जी शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। निर्वाचन आयोग ने भी कांग्रेस को काका जी शब्द के इस्तेमाल से बचने के लिए कहा है।

प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य राजिन्दर सिंह को भी काका जी कहा जाता है। उनके पिता लाल सिंह सनौर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। काका रणदीप सिंह अमलोह सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य राजनीतिग्यों को प्यार से नन्नू, गोल्डी, बिट्टू, जस्सी नाम से संबोधित किया जाता है। कुछ ने अपने नाम के साथ पप्पी, बिल्लू और हैप्पी जैसे उपनाम जोड़ लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+