चुनावों के लिए सिद्धू की पत्नी नवजोत ने छोड़ी डॉक्टरी

नवजोत कौर सरकारी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थीं। जिस वजह से चुनावों में हिस्सेदारी करने से पहले उन्हें अपने पद से त्यागपत्र देना जरूरी था। क्योंकि सरकारी पद पर रहते हुए कोई भी शख्स चुनाव मैदान में नहीं उतर सकता है। नवजोत कौर भारतीय जनता पार्टी से कड़ी उम्मीदवार मानी जा रही हैं। उन्हें अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू की राजनीति का भी लाभ मिल सकता है।
अब देखना है कि नवजोत कौर राजनीति को अखाड़े में कितना कमाल दिखा पाती हैं। कहीं ऐसा न हो कि उन्हें अपने डॉक्टर पद से भी हाथ धोना पड़े और राजनीति में भी उन्हें कुछ हासिल न हो पाए।












Click it and Unblock the Notifications