बर्ड फ्लू: मेघालय में पक्षियों को मारने का काम पूरा
शिलांग।
मेघालय में ईस्ट गारो हिल्स जिले के 25 गांवों के 4600 से अधिक पक्षियों को मारने का काम आज पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए पक्षियों को मारा जा रहा है। राज्य के पशु चिकित्सा निदेशक एल ल्यांग्वा ने बताया हमें लगता है कि मारे जाने वाले पक्षियों की संख्या आज 5000 से अधिक हो जाएगी। id="toptextpromo">कुक्कुट
पक्षियों को मारने का काम मुख्य केंद्र के आसपास के तीन किमी दायरे के केवल दो गांव में ही बाकी रह गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पक्षियों को मारने का काम शाम तक पूरा हो जाएगा। ल्यांग्वा ने कहा कि केंद्र के कड़े दिशार्निदेश के बाद कल चार गांवों के 1222 कुक्कुट पक्षियों को मारा गया। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 4666 कुक्कुट पक्षियों को मारा जा चुका है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ईस्ट
गारो हिल्स जिले में सफाई अभियान के तहत पिछले सात दिन में 1500 से अधिक अंडे भी नष्ट किए गए। पूर्व में, राज्य सरकार ने अनुमान जताया था कि इलाके में 24,000 से अधिक पक्षियों को मारा जाएगा। जिला प्रशासक प्रवीण बक्शी ने बताया कि त्वरित प्रतिक्रिया दलों (आरआरटी) को विलियमनगर में 28 जनवरी तक एक अलग थलग स्थान पर रहना होगा।











Click it and Unblock the Notifications