इंजीनियर निकला 20 करोड़ की संपत्ति का मालिक

मिश्रा ने बताया कि आय से अधिक सम्पत्ति एकत्र किये जाने की शिकायतों के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आज सुबह द्विवेदी के मकान पर छापा मारा था। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों के अनुसार अभी तक उनके उज्जैन में दो मकान तथा 70 से 80 बीघा जमीन, इंदौर में दो मकान, एक डंपर, एक टेक्टर टाली, तीन चार पहिया लग्जरी वाहन, दो मोटर साइकिल, 16 बैंकों में खाते, नौ लाख की बीमा पालिसी, 15 किलो सोना तथा सात हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं।
उन्होंने बताया कि अभी तक 15 करोड रुपये की आय से अधिक सम्पत्ति का पता चला है तथा इसमें अभी और इजाफा हो सकता है। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व ही लोकायुक्त पुलिस ने उज्जैन नगर निगम में कार्यरत सहायक राजस्व अधिकारी कैलाश सांगते के निवास पर छापा मारकर छह करोड़ रुपये की आय से अधिक सम्पत्ति का खुलासा किया था। लोकायुक्त उज्जैन पुलिस द्वारा पिछले छह माह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के यहां मारे गये छापों से एक अरब रुपये से अधिक की आय से अधिक सम्पत्ति का खुलासा किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications