टीम अन्ना ने मिलाया बाबा रामदेव से हाथ!
नई दिल्ली। मतदाता जागरूक अभियान अन्ना टीम 21 तारीख से शुरू करने जा रही है। लेकिन इसके लिए टीम अन्ना ने पहला पड़ाव उत्तराखंड को चुना है लेकिन इस अभियान में अब अन्ना टीम के साथ हो सकता है आपको बाबा रामदेव भी दिखायी देंगे।
मीडिया में ऐसी खबरें आ रही है कि टीम अन्ना के अहम सदस्य मनीष सिसोदिया ने बाबा रामदेव से हरिद्वार में मुलाकात की है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं टीम अन्ना के सदस्य संजय सिंह ने स्टार न्यूज से बातचीत में कहा कि अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। बाबा रामदेव से बातचीत चल रही है अगर वो इस अभियान में शामिल होते हैं तो उनका स्वागत है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में कांग्रेस के लिए मुश्किल बढ़ सकती है। हालांकि टीम अन्ना और बाबा रामदेव दोनों ने यह पहले ही कह दिया है कि दोनों ही लोग किसी पार्टी के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे।
लेकिन राज्यसभा में लोकपाल बिल के साथ क्या हुआ यही बात मतदाताओं को बताने की कोशिश करेंगे। इस प्रचार अभियान में अन्ना हजारे बीमारी के चलते अपनी टीम के साथ नहीं होंगे।













Click it and Unblock the Notifications