फेसबुक के दीवाने होते हैं अंदर से दुखी

डेली मेल के मुताबिक ऊटा वैली विश्वविद्यालय की रिसर्च में कहा गया है कि जो लोग फेसबुक को दिन में कई बार यूज करते हैं उनके अंदर फेसबुक ना यूज करने वालों की तुलना में खुश रहने की आदत कम पायी जाती है।
ऐसे लोगो में यह चीज भी देखी गयी है कि वो इस बात को मानना भी नहीं चाहते है कि वो अंदर से दुखी है। ऐसे लोग अपनी वॉल पर हंसते मुस्कराती फोटो लगाने मे उस्ताद होते हैं जो यह बताने के लिए होता है कि वो काफी खुशमिजाज और मस्त मौला है।
यह रिसर्च वैज्ञानिक पत्रिका 'साइबरसाइकोलॉजी, बिहैवियर एंड सोशल नेटवर्किंग' में प्रकाशित हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications