कैमरे में कैद हुआ प्रिंसेस डायना का भूत!

यह वीडियो चीन के एक पर्यटक ने स्कॉटलैंड में शूट किया है, जिसे उन्होंने शूट करने के बाद असाधारण घटनाओं के लेखक माइकल कोहेन को भेजा। कोहेन ने कहा कि वो इस वीडियो को बारीकी से देख रहे हैं, व इस पर शोध कर रहे हैं। इसमें यह देखने के प्रयास किये जा रहे हैं कि वाकई में यह प्रिंसेस डायना के भूत की तस्वीर है या नहीं। हो सकता है यह कोई छवि हो जो पीछे की तरफ बन गई है।
खास बात यह है कि जहां यह वीडियो बनाया गया है, वह जगह प्रिंसेस डायना व उनके परिवार से संबंध रखती है। कोहेन ने कहा कि हो सकता है यह भूत लोगों को, उस जगह की देखभाल करने वालों को या पूरी दुनिया को यह बताना चाहती हो कि वो इस जगह को छोड़ दें।












Click it and Unblock the Notifications