मेरे चुनाव लड़ने का फैसला गडकरी करेंगे: उमा भारती
कानपुर। चुनावी दंगल में अभी कुछ लोगों के पत्ते नहीं खोले हैं। इसमें प्रमुख है भाजपा पार्टी की नेता उमा भारती। जिन्होंने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि वो चुनावी समर में उतरेंगी या नहीं। गंगासागर से लौटते समय उमा भारती से कानपुर में जब यह पूछा गया कि क्या मीडिया वाले प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं तो उनका मुस्कुराता हुआ जवाब था इस बात का फैसला तो अध्यक्ष नीतिन गडकरी पर छोड़ा है।
इस बात के कई मतलब निकाले जा रहे है कि उमा भारती खुद को सीए पद का दावेदार मानती है और पार्टी उन्हें इस बार के चुनावी समर में चुनाव लड़वा सकती है।
उमा भारती ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की लहर है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने विधानसभा चुनाव में प्रचार का कार्यक्रम बना लिया है। तो थोड़ा रुकते हुए उन्होंने जवाब दिया कि पार्टी हित में प्रचार का निर्धारण भी राष्ट्रीय नेतृत्व तय करता है। देखते हैं पार्टी की आखिरी लिस्ट में उमा भारती का नाम होता है कि नहीं।













Click it and Unblock the Notifications