तस्वीर बदलने के लिए सरकार बदलनी होगी: सोनिया गांधी
रूड़की। यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी आज चुनावी रैली के दौरान रूड़की पहुंची। पहली बार उत्तराखंड में जन सभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने देवभूमि उत्तराखंड को वीरता की जननी कहा और इस धरती को दिल से प्रणाम करते हुए सोनिया गांधी ने जमकर भाजपा को कोसा।
सोनिया गांधी ने जनता से कहा कि अगर आप उत्तराखंड की तस्वीर बदलना चाहते तो सीएम नहीं सरकार बदलिये। सोनिया ने उत्तराखंडवासियों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की है।
भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि केवल चेहरे बदल देने से भ्रष्टाचार नहीं कम हो जाता है। उत्तराखंड सरकार ने बुरी तरह से देश के खजाने को लूट लिया है। दिल्ली से आना वाला पैसा केवल भाजपा के जेबों में चला जाता है।
सोनिया ने कहा कि अगर कांग्रेस आयी तो प्रदेश की तस्वीर बदल जायेगी। लोगों को उनका पैसा और रोजगार मिलेगा और प्रकृति के अनमोल रत्न उत्तराखंड को उसका हक मिलेगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड में 30 जनवरी को 70 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं।













Click it and Unblock the Notifications