चुनावी दंगल में उतरा गांधी परिवार, भाजपा ने उड़ाई खिल्ली
नई दिल्ली। चुनावी समर में आज गांधी परिवार खुल कर सामने आ गया। जहां आज यूपीए सुप्रीमो मायावती उत्तराखंड के रूड़की में चुनावी जनसभा करने वाली हैं वहीं उनके बेटे राहुल गांधी आज से बुंदेलखंड दौरे पर है। आज वो ललितपुर में एक चुनावी रैली करने वाले है। तो वहीं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आज रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं की क्लास लेंगी।
यह पूरी मेहनत सिर्फ इसलिए हो रही है ताकि उत्तराखंड और यूपी दोनों ही जगह अपनी पहचान खो चुकी कांग्रेस फिर से जिंदा हो जाये। तो वहीं गांधी परिवार की इस कवायद पर भाजपा ने चुटकी लेते हुए कहा कि गांधी परिवार चाहे जो कुछ भी कर ले।
जनता के ऊपर कोई जादू नहीं चलने वाला क्योंकि इससे पहले बिहार चुनाव में भी गांधी परिवार इसी तरह की जुगत लगा चुका है लेकिन वहां की जनता ने उनकी नहीं सुनी वो ही हाल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी होगा।













Click it and Unblock the Notifications