एआईईईई की परीक्षा पर तिथि आप चुने

AIEEE 2012: Option to choose your exam date from Jan 17
दिल्ली (ब्यूरो)। ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (एआईईईई) अब परीक्षार्थी अपने तिथियों पर दे सकेंगे। हालांकि ऑनलाइन मोड चार तिथियों में आयोजित की जाएगी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने पहले ही 7 से 26 मई के बीच ऑनलाइन टेस्ट कराने की घोषणा की थी। अब आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सीबीएसई ने इसके लिए चार तिथियां जारी की हैं, जिसमें एग्जाम का विकल्प अभ्यर्थी चुन सकते हैं।

एआईईईई के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर को समाप्त हो चुकी है। ऑनलाइन टेस्ट को प्रोत्साहित करने के लिए अभ्यर्थियों को शुल्क में तो छूट दी ही गई, करेक्शन के दौरान भी ऑफलाइन से ऑनलाइन टेस्ट मोड चुनने की स्वतंत्रता दी गई थी। ऑनलाइन टेस्ट 22 शहरों में 7 मई, 12 मई, 19 मई एवं 26 मई को होगा।

सीबीएसई ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे 17 से 31 जनवरी के मध्य सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर चार तिथियों में कोई एक तिथि अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं। जिस शहर में ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया जा रहा है, वहां सीबीएसई ने ऑफलाइन टेस्ट का सेंटर नहीं बनाया है।

हालांकि अभ्यर्थियों की सहूलियत को देखते हुए सीबीएसई ने कहा है कि अभ्यर्थी जिस शहर में एआईईईई ऑनलाइन देंगे उसी शहर में उनके लिए बीआर्क की भी ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। बीआर्क एवं बीटेक का ऑफलाइन टेस्ट 29 अप्रैल को होगा। ऑनलाइन टेस्ट देने वाले अभ्यर्थियों को भी सीबीएसई प्रश्नपत्र की प्रति ई-मेल से उपलब्ध कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+