अनपढ़ से प्रेम में पगलाई बहन को भाइयों ने मार डाला

Honour Killing
दिल्ली (ब्यूरो)। तीन भाइयों ने अपनी बहन का कत्ल कर डाला । वजह यह थी कि वह किसी से प्रेम करती थी। भाई उसकी शादी धूमधाम से पढ़े -लिखे और नौकरी पेशा युवक से करना चाहते थे लेकिन वह शटरिंग का काम करने वाले के एक अनपढ़ और आवारा युवक से शादी करने की जिद कर रही थी। हत्या के 17 दिन बाद मां ने सारा भेद खोल दिया।

बेटी की हत्या से आहत मां ने वारदात के 17 दिन बाद अपने तीन बेटों के खिलाफ थाना-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज तीन भाइयों ने उसका कत्ल कर लाश यमुना में फेंक दी। तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने लाश बरामद करने के लिए यमुना नदी में गोताखोरों को उतारा, पर चार घंटे की मशक्कत के बाद भी लाश का कहीं सुराग नहीं लगा।

जिस युवक से किशोरी का प्रेम-प्रसंग था, वह भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। उसकी भी हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी सिटी अनंत देव तिवारी के मुताबिक, गांव नगला-नगली के रहने वाले संजू जाटव की पत्नी शीला ने थाना सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 दिसंबर की रात उसके बेटों सुभाष, विकास व ललित ने उसकी 16 साल की बेटी की हत्या कर लाश ठिकाने लगा दी।

पुलिस ने तीनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने हत्या का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पिछले एक साल से उनकी बहन सीमा का प्रेम प्रसंग पड़ोस में शटरिंग का काम करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के एक लड़के से चल रहा था। कई बार बहन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

28 दिसंबर की रात को तीनों भाई उसे बाइक पर बैठा कर छपरौली-मंगरौली गांव के पास यमुना पुश्ते पर ले गए। जहां एक बार फिर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसके सिर पर फावड़े से वार कर घायल कर दिया। उसके बेहोश होने पर गला दबा कर हत्या कर दी और लाश यमुना में फेंक कर घर लौट आए। इस खुलासे के बाद पुलिस ने तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा और बाइक बरामद कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+