भाजपा में केवल 70 प्रतिशत शुद्धता है: यशवंत सिन्हा
दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने साफ तौर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा में इस समय केवल 70 प्रतिशत शुद्धता बची हुई है। जो और पार्टियों के मुकाबले काफी अच्छा आंकड़ा है।
बसपा के दागी नेता बाबू सिंह कुशवाहा के मुद्दे पर सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक पार्टी को व्यावहारिक ज्ञान के लिए समझौते करने पड़ते हैं। लेकिन इस मुद्दे पर उन्होंने भाजपा का बचाव करते हुए कहा कि अभी इस बाबत जांच चल रही है इसलिए अभी से बाबू सिंह दोषी है कहना जल्दबाजी होगी।
यशवंत सिन्हा ने सिरे से इस बात से इंकार कर दिया कि कुशवाहा के आने के बाद भाजपा को कोई नुकसान हुआ है या आगे होगा। संसदीय लोकतंत्र में प्रत्येक पार्टी को कुछ समझौता करने पड़ते है। लेकिन सिर्फ इस बात से पार्टी दूषित हो जाती है।













Click it and Unblock the Notifications