प्‍यार, इश्‍क और मोहब्‍बत के बल पर होगी यूपी की चुनावी जंग

लखनऊ। यूपी के सबसे बडे़ उत्‍सव 'विधानसभा चुनाव' में हमेशा से दलित, मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, आरक्षण और विकास ही मुद्दा बनता आया है मगर इस बार चुनाव में प्‍यार, इश्‍क और मोहम्‍मत के साथ ही साथ आशिकी भी मुद्दा बन सकता है। अरे! चौकिए नहीं लवगुरु मटुकनाथ को अपना आदर्श मानने वालों ने अपनी लव पार्टी के 200 उम्‍मीदवारों को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर ली है और जल्‍द ही इसकी घोषणा भी की जा सकती है।

लव पार्टी ने अपना चुनाव चिन्‍ह दिल रखने के लिये आयोग से मांग की है। लव पार्टी के स्‍टार प्रचारक खुद मटुक नाथ और उनकी प्रेमिका जूली होंगी जो आगामी 27 जनवरी को पार्टी के लिये वोट मांगेंगे। इतना ही नहीं पार्टी ने अपना एजेंडा भी तैयार कर लिया है और इसे पूरे प्रदेश में फैला रही है। लव पार्टी ने ऐलान किया है कि चुनाव जितने पर प्रेमी जोडों को मुफृत शादी करायी जायेगी।

सिर्फ शादी ही नहीं पार्टी ने यह भी ऐलान किया है कि प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा के साथ ही साथ 10 हजार रुपये का आशिकी भत्‍ता भी दिया जायेगा। अब ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि खुले मंच से विकास और आरक्षण के दावे करने वाले अन्‍य पार्टियों के सामने निश्चित तौर पर यह एक कड़ी चुनौती होगी क्‍योंकि चुनाव में युवा अहम भूमिका निभाते हैं और आज के युवा वर्ग में प्‍यार, इश्‍क और मोहब्‍बत का जुनून सिर चढ़ कर बोलता है। इस खबर पर आपकी क्‍या राय है हमें जरुर बताईएगा। आप अपनी राय हम तक पहुंचाने के लिये नीचे दिये गये कमंट बाक्‍स में जरुर लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+