गोवा में महिला अधिकारियों के हाथ चुनाव की कमान

यह पहली बार है जब चुनाव आयोग ने किसी राज्य में चुनाव कराने का प्रभार एक ऐसे दल को सौंपा है, जिसमें सभी सदस्य महिलाएं हैं। इस दल के सदस्यों में पुरूष सदस्य सीधे सीधे शामिल नहीं हैं हालांकि खर्च पर्यवेक्षक की सूची में पुरूष सदस्यों को शामिल किया गया है। चुनाव आयोग ने गोवा में चुनाव प्रचार के दौरान धन के खर्च पर निगरानी रखने के लिए उन्हें नियुक्त किया है।
सामान्य पर्यवेक्षकों की टीम में गुजरात, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से तीन-तीन, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से दो-दो तथा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र से एक-एक अधिकारी शामिल हैं। किसी भी राज्य के लिए यह पहला अवसर है जब चुनाव की कमान कहिलाओं के कंघे पर है। अब देखना यह है कि प्रत्याशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications