सलाखों के पीछे से अपनी सियासी बिसात बिछाते उम्मीदवार
आपको बताते चलें कि मुन्ना बजंरगी, बृजेश सिंह, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे आपराधिक पृष्ठभूमि के बहुत से उम्मीदवार इस बार चुनावी समर में है। चंदौली की सैयदराजा सीट से मुख्तार अंसारी कौमी एकता दल और बृजेश सिंह प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। बृजेश सिंह इस समय जेल में हैं, इसलिए उसके प्रचार का जिम्मा सहयोगियों ने सम्भाल रखा है। बृजेश सिंह पकड़ी नरसंहार से लेकर मुम्बई के जेजे हत्याकांड में भी आरोपी हैं।
अपराध की दुनिया की बादशाहत की दौड़ में एक और कुख्यात नाम प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी अपना दल के टिकट पर जौनपुर के मडियाहूं विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। बजरंगी पर भाजपा विधायक कृष्णानंद राय सहित 10 से ज्यादा लोगों की हत्या का आरोप है। बजरंगी फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं लेकिन उनके समर्थक क्षेत्र में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
अपना दल से एक और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार अतीक अहमद इस विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जो दर्जनभर मामलों में आरोपी हैं। मुख्तार अंसारी भी अपराध की दुनिया का एक बड़ा नाम है, जो सियासी चोला पहनने में पहले ही कामयाब रहा है। इस बार भी वह मऊ से कौमी एकता दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के अलावा उनके खिलाफ भी कई दर्जन मामले चल रहे हैं और फिलहाल वह जेल में हैं।
कई अन्य माफिया भी चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बसपा सरकार के मंत्री नंदगोपाल नंदी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी भदोही के विधायक विजय मिश्र को समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक बार फिर टिकट दिया है। कई मामलों में जेल जा चुके पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को भी सपा ने डिबाई विधानसभा से टिकट दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की अनदेखी करते हुए प्रेम नारायण पांडे को तरबगंज विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है।
पांडे पर तो भाजपा के ही जिलाध्यक्ष की हत्या कराने तथा पार्टी के कई पदाधिकारियों पर जानलेवा हमले करवाने का आरोप है। 'नेशनल इलेक्शन वॉच' की ओर से पिछले दिनों जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों ने अब तक 617 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिनमें कम से कम 77 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और डकैती जैसे संगीन आरोप हैं।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?













Click it and Unblock the Notifications