तालिबान सैनिकों पर पेशाब करने के वीडियो की जांच करायेगा अमेरिका

America
काबुल। विभिन्न वेबसाइटों पर दिखाये जा रहे एक स्तब्ध कर देने वाले वीडियो में अमेरिकी मरीन सैनिकों को अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकुओं के शव पर पेशाब करते दिखाया गया है। जिसका मुस्लिम गुटों ने कड़ा विरोध किया है और इससे बाध्य होकर पेंटागन को इस वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के लिये जांच का आदेश देना पड़ा।

इस वीडियो में चार अमेरिकी मरीन सैनिकों को पूरी सैन्य वेशभूषा में जमीन पर रक्त से सने शव पर पेशाब करते हुए दिखाया गया है और ऐसा लगता है कि उन्हें इसके फिल्माये जाने की जानकारी है। वीडियो में एक मरीन सैनिक को पेशाब करने के बाद मित्रो आपका दिन अच्छा हो कहते हुए दिखाया गया है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में सैन्य अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि सैनिकों ने जिस तरह का हथियार लिया है उससे लगता है कि वे बहुचर्चित स्नाइपर दल के हो सकते हैं। अफगानिस्तान में करीब 20 हजार मरीन सैनिकों को तैनात किया गया है और इनमें से ज्यादातर दक्षिणी शहर कंधार और हेलमंद प्रांत में तैनात हैं।

रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता नेवी कैप्टन जॉन किब्री ने इस वीडियो पर दुख जताया है और कहा कि इसकी वास्तविकता के जांच के आदेश दे दिये गये हैं। गौरतलब है कि अफगानिस्‍तान में पहले भी वहां की जनता और सेना पर अमेरिकी सेना द्वारा अत्‍याचार के मामले सामने आते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+