सलमान रुश्‍दी पर लगाओ जीवनभर की पाबंदी: देवबंद

Salman Rushdie
जयपुर। लेखक सलमान रुश्‍दी कांग्रेस के लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। उनके भारत आने पर विरोध बढ़ता ही जा रहा है। सरकार के लिए सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि सलमान रुश्‍दी को लेकर इस्लामिक संगठन सड़कों पर उतर आये हैं। दारूल उलूम देवबंद ने सलमान रुश्‍दी के देश में प्रवेश करने पर जीवनभर के लिए पाबंदी लगाने की मांग की है।

संस्था ने बुधवार को कहा कि सरकार को इस संबध में जल्द से जल्द फैसला करना चाहिए। दारूल उलूम के वाइस चांसलर मौलाना अब्दुल कासिम नोमानी ने कहा कि रुश्‍दी को जीवनभर के लिए भारत में प्रवेश से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि सरकार किसी की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती है।

आपको बता दें कि अपनी लेखनी के चलते हमेशा निशाने पर रहने वाले विवादास्पद लेखक सलमान रुश्‍दी को कांग्रेस ने भारत आने का निमंत्रण दिया है जिसकी वजह से बवाल मच गया है। दारूल उलूम देवबंद के कुलपति ने भारत सरकार से सलमान का वीजा रद्द करने की अपील की है। दरअसल जयपुर में 20 से 24 जनवरी के बीच लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सलमान रुश्‍दी को विशेष रूप में आमंत्रित किया गया है।

वहीं इस मामले पर राजनीति भी गर्मा गयी है। भाजपा ने भी कहा है कि ऐसे वक्त जबकि देश के पांच प्रमुख राज्यों में चुनाव होने हैं। पूरे देश में चुनावी माहौल है ऐसे में सलमान रुश्‍दी को भारत बुलाने से देश का माहौल बिगड़ सकता है। हिंसा भड़क सकती है।

मालूम हो कि सलमान रुश्‍दी की विवादास्पद किताब 'द सेटेनिक वर्सेज' से मु्स्लिम समुदाय का एक बड़ा तबका उनसे खफा है। उनका कहना है कि रश्दी ने इस्लाम और इस्लामित तामिल दोनों को शर्मसार और बदनाम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+