भारतीय कंपनियों का घटा विदेशी निवेश

विशेषज्ञों का कहना है कि माह दर माह आधार पर गिरावट की प्रमुख वजह वैश्विक स्तर पर अथर्व्यवस्था की रफ्तार में गिरावट है। और मासिक आधार पर इस तरह का कोई बड़ी बात नहीं है। दिसंबर में इंडियन होटल्स ने अपनी हांगकांग की पूर्व सहायक इकाई ताज इंटरनेशनल होटल्स मे 9.34 करोड़ डालर का निवेश किया। इसके अलावा कंपनी ने अपनी अमेरिकी इकाई इंटरनेशनल होटल मैनेजमेंट सविर्सेज में भी 36 लाख डालर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई।
बिनानी इंडस्टीज ने लग्जमबर्ग की डब्ल्यूओएस, बीआईएल होल्डिंग आइ साल में 4.70 करोड़ डालर का निवेश किया। बिनानी इंडस्ट्रीज ने अपनी समूह की कंपनियों बीनानी सीमेंट और बिनानी जिंक के साथ ब्रिटिश वजिर्न आइलैंड, अमेरिका और मारीशस में अपनी इकाइयों में 5,10,000 डालर के तीन अन्य निवेश किए। टाटा स्टील ने अपनी सिंगापुर की इकाई टाटा स्टील एशिया होल्डिंग्स में 3.53 करोड़ डालर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई। इसके अलावा कंपनी ने सिंगापुर के संयुक्त उद्यम टाटा एनवाईके शिपिंग में 15 लाख डालर का निवेश किया।












Click it and Unblock the Notifications