सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी सपा: भाजपा सर्वे
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अपने इंटरनल सर्वे में जहां समाजवादी पार्टी के हाथों में उत्तर प्रदेश की सत्ता के आने की संभावना जताई है वहीं भारतीय जनता पार्टी के ऐसे ही एक सर्वेक्षण ने संकेत दिये हैं कि इस बार यूपी में सबसे ज्यादा 120 सीटें सपा को मिलेंगी। वही खुद का आंकलन करते हुए कहा कि भाजपा को 85 सीटें मिल सकती हैं।
टीवी चैनल टाइम्स नॉव के मुताबिक भाजपा के इंटरनल सर्वे ने सपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिखाया है। वहीं दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के होने की संभावना है। सर्वे के मुताबिक बसपा को 120 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा के सर्वे का दावा है कि कांग्रेस को इस बार 45 सीटें मिलेंगी, जबकि 14 सीटें अन्य पार्टियों के खाते में जाएंगी।
भाजपा के इस सर्वेक्षण में अजित सिंह की रालोद का जिक्र नहीं किया है, जबकि सच पूछिए तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद की जीत के संकेत दिखाई देने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ऐसे किसी सवेक्षण से इनकार किया है, लेकिन फिर भी अगर इसमें जरा भी दम है, तो इस बार समाजवादी पार्टी का बोलबाला पक्का है।












Click it and Unblock the Notifications