शादी ना हो पाने से हताश-परेशान राहुल गांधी: भाजपा

भाजपा के मुखपत्र कमल संदेश के संपादकीय में लिखा है कि राहुल गांधी अपनी शादी ना हो पाने की वजह से काफी दुखी है। इसलिए वो निराशाजनक बातें करने लगे हैं।
यही नहीं कमल संदेश में यह भी लिखा है कि कांग्रेस के एक महामंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी में मतभेद पैदा करवा दिए हैं। लेख में यह भी छपा है कि राहुल गांधी के पास कहने और करने को कुछ भी नहीं है।
इसलिए वो जब भी यूपी जाते हैं एक ही राग अलापते हैं कि देश के युवाओं को आगे आना चाहिए, वो ही देश के लिए कुछ कर सकते हैं इसका मतलब यह है कि राहुल गांधी मानते हैं कि मनमोहन सिंह एक बूढ़े और थके हुए प्रधानमंत्री हैं। इसलिए उन्हें तत्काल पीएम की कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications