बिग बास के प्रतिभागी बंटी ने फिर उड़ाई लक्जरी कार

Bigg Boss
दिल्ली (ब्यूरो)। बिग बास का प्रतिभागी रहा सुपर चोर बंटी सोमवार को तड़के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कोठी के अंदर घुसकर फिर एक लक्जरी कार उड़ा दिया। उसने कार के साथ ही साथ चांदी के बरतन आदि पर भी हाथ साफ कर गया। पलवल के सर्राफ द्वारा उसकी पहचान बंटी के रूप में की गई है। चुराई गई कार में चोरी के चांदी के बरतन बेचने के लिए बंटी सर्राफ के पास गया था। पूछताछ करने व बंटी जैसा दिखने पर सर्राफ ने इंटरनेट पर उसकी तस्वीर देखी तो वह बंटी को पहचान गया। बंटी बरतन लेकर भागा, लेकिन कार का टायर फटने पर वह फरीदाबाद में कार छोड़कर पैदल ही फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक सोमवार तड़के न्यू फ्रेंड्स कालोनी के डी ब्लाक में आरपी कपूर (86) पत्नी के साथ सो रहे थे। बेटा व बहू सवा पांच बजे मंदिर में पूजा करने गए थे। नौकर कोठी में टॉप फ्लोर पर सर्वेट क्वार्टर में था। गार्ड को दूध लाने भेजा गया था। कोठी का गेट व घर के दरवाजे भी खुले थे। तभी बंटी अंदर घुसा और चांदी की थाली आदि कीमती सामान चोरी करने के बाद चाभी लेकर गेट के पास सबसे आगे खड़ी एसएक्स 4 कार लेकर फरार हो गया। सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि कार लेकर बंटी हरियाणा चला गया है।

सुबह करीब साढ़े दस बजे वह चोरी की कार से पलवल के न्यू कालोनी स्थित अनुपम ज्वैलर्स के पास बरतन बेचने पहुंच गया। कार पर एसडीएम लिखी प्लेट लगी हुई थी। सर्राफ को उस पर शक हुआ तो उसने चुपके से लैपटॉप खोला और इंटरनेट पर बंटी की तस्वीर सर्च की, उसका शक सही निकला। इस दौरान बंटी भी भांप गया कि उसे पहचान लिया गया है। लिहाजा वह बरतन लेकर भागने लगा। सर्राफ ने इसकी सूचना पलवल पुलिस को दे दी। पलवल पुलिस जब तक हरकत में आई और पीछा शुरू किया तब तक वह फरीदाबाद की सीमा में प्रवेश हो गया। हालांकि अभी तक बंटी फरीदाबाद पुलिस के पकड़ से बाहर है। पुलिस कंट्रोल रूम से 11.15 बजे मैसेज दिया गया कि सुपर चोर बंटी की कार सोहना टी प्वाइंट से सोहना रोड की तरफ जा रही है। पुलिस को पीछा करते देख बंटी ने तेज गति से पिकेट में टक्कर मार दी। इससे कार के आगे के बायीं तरफ का टायर फट गया। इसके बावजूद बंटी कार को दौड़ाता रहा। जब बंटी ने देखा कि वह चारों तरफ से घिर रहा है, तब वह सोहना रोड पर पीर बाबा की मजार के निकट एक गली में कार को छोड़कर चांदी के बरतन से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+