अमृतसर में तापमान शून्य से 2 डिग्री नीचे

पिछले साल 30 दिसंबर को अमृतसर में न्यूनतम तामपान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था। इस बीच लुधियाना में भी ठंड बढ़ गई है वहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
वहीं पटियाला में तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि चंडीगढ़ में आज आसमान साफ रहा। हरियाणा के हिसार और रोहतक में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है यहां न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
करनाल में भी शीत लहर चल रही है जहां न्यूनतम तापमान 2. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं अंबाला का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस सर्द मौसम से अगले दो दिनों में राहत नहीं मिलने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications