मुलायम ने किया मुस्लिमों से समुचित आरक्षण का वादा

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह ने चुनाव तिथि घोषित होने बाद आज पहली जनसभा को स बोधित किया। मुस्लिमों वोट बैंक पर नजर डालते हुए उन्होंने एलान किया कि सत्ता में आने पर केरल तथा आंध्र प्रदेश की तर्ज पर राज्य के मुसलमानों को समुचित आरक्षण दिया जायेगा। बाराबंकी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर सपा विधि विषेशज्ञों की राय लेकर केरल तथा आंध्र प्रदेश की तर्ज पर मुसलमानों को इतना आरक्षण देगी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसनीत केंद्र सरकार ने अल्पसं यक आरक्षण के नाम पर मुसलमानों के साथ धोखा किया है। श्री यादव ने किसानों को सिंचाई के लिए नि:शुल्क पानी, आम जनता के लिए मु त शिक्षा और दवा देने का वादा दोहराने के साथ ही बेरोजगार नौजवानों को नौकरी अथवा पहले से ज्यादा बेरोजगारी भत्ता देने, बिजली की व्यवस्था सुधारने तथा महिलाओं को विशेष अवसर देने का वादा भी किया।

सभा को सपा महासचिव आजम खां ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के कल गोरखपुर में दिए गए बयान पर तल्ख टिप्पणी करते हुए खां ने कहा, ''राहुल जी आपने कहा कि लाजपा ने राम के नाम पर लोगों को ठगा। राम का नाम हमारे लिए बहुत सम्मानित है। हम उनके साथ यह शब्द नहीं लगा सकते।' उन्होंने कहा, ''22 जनवरी 1949 को जब बाबरी मस्जिद में मूर्तियां रखी गईं तो राहुल के पुरखे पंडित नेहरु प्रधानमंत्री थे।

जब समान आचार संहिता का विधेयक संसद में पेश हुआ तो आपकी सरकार थी। राजीव गांधी ने गंदी सियासत के लिए मस्जिद का दरवाजा खुलवाया था। राहुल बताएं कि राम के नाम का इस्तेमाल किसने किया।' श्री खां ने कहा कि केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक आरक्षण के नाम पर मुसलमानों के साथ धोखा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+