अभी शुरू नहीं हुआ प्रतिमाओं को ढकने का काम

उन्होंने कहा कि मूतिया ढकने का काम चुनाव आयोग द्वारा तय की गयी समय सीमा के अंदर पूरा करने की कोशिश की जायेगी। इस बीच, राज्य के मुख्य निवार्चन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन को मूतिर्यां ढकने के आदेश दे दिये गये हैं और जिला निवार्चन अधिकारी को उनका अनुपालन सुनिश्चित कराना होगा।
उन्होंने कहा कि हालांकि आयोग ने इस काम के लिये 15 जनवरी तक का समय दिया है और जिला प्रशासन आवश्यक सामग्री एकत्र करने के लिये कुछ वक्त ले सकता है, लेकिन अगर वह मूतिर्यां ढकने का काम फौरन शुरू करा सकता है तो उसे तुरंत ऐसा करना चाहिये। गौरतलब है कि लखनऊ के गोमती नगर स्थित सामाजिक परिवर्तन स्थल के नीचे लगे हाथियों की मूतिर्यों को कल ढका गया था।
बसपा के कार्यकताओं ने उनके आवरण को फौरन हटा दिया था। विपक्षी दलों की मांगों के बीच चुनाव आयोग ने गत शनिवार को राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर जगह-जगह लगी मायावती और उनकी पार्टी के चुनाव निशान हाथी की प्रतिमाओं को ढकने का आदेश दिया था। मुख्य निवार्चन आयुक्त एस.र्वाइ.कुरैशी ने इस फैसले पर जल्द से जल्द अमल की हिदायत दी थी।












Click it and Unblock the Notifications