माया का हाथी गरीबों का पैसा खाता है: राहुल गांधी

गोरखपुर। यूपी में कांग्रेस की खोई पहचान वापस दिलाने के लिये कमर कस चुके पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव राहुल गांधी इस समय यूपी दौरे पर हैं। यहां के देवरिया जनपद के सलेमपुर कस्‍बे में भारी जनसैलाब को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मायावती 5 साल से सत्‍ता में हैं मगर क्‍या वह कभी आपके गांव में आई? राहुल ने का कि यह हाल सिर्फ माया का ही नहीं मुलायम भी कभी किसी गांव में नहीं जाते। यूपी की लचर व्‍यवस्‍था पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि माया काल में डाक्‍टर अस्‍पताल तक नहीं आते, घर पर ही अधिक शुल्‍क लेकर मरीजो का इलात करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं दिल्‍ली में बैठता हूं मगर अधिकारियों से हमेशा बात करता रहता हूं। उन्‍होंने कहा कि मैं समय-समय पर गांवों में भी जाता हूं और गरीबों का दर्द सुनता हूं। उसके बाद दिल्‍ली वापस आकर मैं केंद्र सरकार से बात कर उनके लिये पैसे भी भिजवाता हूं मगर वह पैसा प्रदेश की राजधानी लखनऊ आते आते गायब हो जाता है।

राहुल गांधी ने मायावती पर फंड दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ में मायावती ने एक जादू का हाथी पाल रखा है जो सिर्फ गरीबों का पैसा खाता है। मालूम हो कि विधानसभा चुनावों की तारिखों की घोषणा होने के बाद से राहुल गांधी मिशन उत्‍तर प्रदेश पर निकल पड़े हैं। वह प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में जनसभा कर माया और मुलायम की खामियों का बखान कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+