भारी बर्फबारी के बाद घाटी में बर्फीले तूफान की आशंका

घाटी में तापमान जीरो डिग्री से भी नीचे चला गया था। यहां की मशहूर डल झील का पानी बर्फ में तब्दील हो गया है। भारी बफबारी की वजह से श्रीनगर-जम्मू हाइवे बंद है जिस वजह से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लंबे समय के बाद बर्फबारी हुई है। राज्य के शिमला, कुल्लू व मनाली में बर्फ की चादर बन गई है। इस इलाके में बर्फबारी की वजह से सैनालियों की चांदी हो गई है। हिमाचल के मशहू पर्यटन स्थल कुल्लू और मनाली में हो रही बर्फबारी का सैलानी खूब लुत्फ उठा रहे हैं। यहां के शहर ऊना में लगभग 52 साल बाद बर्फबारी हुई है।
मैदानी इलाकों में पंजाब में भी बर्फबारी देखने को मिल रही है। हिमाचल से सटे हुए पंजाब के पठानकोट में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। पंजाब में लगभग 30 साल बाद बर्फबारी देखने को मिल रही है। बर्फबारी के बाद इलाके में ठंड का प्रकोप जारी है।












Click it and Unblock the Notifications