नशीले पदार्थों की तस्करी में तीन बच्चों की मां गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि उसके पिता नशीले पदार्थों के आदी थे और की गत वर्ष अप्रैल में मौत हो गई। आर्थिक तंगी के कारण उसने नशीले पदार्थों की तस्करी शुरु कर दी। इस बीच विदेशी शराब की तस्करी करने और इसे पांच सितारा होटलों और फार्महाउस में बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज कहा कि व्यक्ति की पहचान महेन्द्र सिंह के रूप में की गई है। वह पढ़ा लिखा है और तेज गति से वाहन चलाने में माहिर है।
पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा (अपराध) ने बताया कि झांसा देने के लिए वह शराब को ले जाने के लिए एसयूवी का इस्तेमाल करता था और आश्यचर्जनक बात है कि इन वाहनों का इस्तेमाल संपन्न लोगों और दूतावास के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि उसे खुफिया सूचना के आधार पर शुक्रवार को सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के पास एमजी मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उसके पास महंगी शराब की 62 बोतलें बरामद हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications